प्री-एनआई और एनआई कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कुछ के मार्ग बदलेंगे; यात्रियों को यात्रा से पहले परिचालन स्थिति जांचने की सलाह
बरेली@bareillylive:मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के मानांवाला (एमओडब्ल्यू) स्टेशन के जालंधर-अमृतसर सेक्शन पर लोंगर लूप से संबंधित अतिरिक्त एवं परिवर्तन कार्य के चलते 21 से 27 सितंबर तक सात दिन का प्री-एनआई और एनआई ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली 18 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त, मार्ग परिवर्तित, रेगुलेट या री-शेड्यूल किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार 21 से 25 सितंबर तक प्री-एनआई कार्य और 26 व 27 सितंबर को एनआई कार्य किया जाएगा। अंतिम कमीशनिंग का कार्य 27 सितंबर को पूरा किया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
निरस्त ट्रेनें
- 12054 अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस — 26 और 27 सितंबर को निरस्त।
- 12053 हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस — 26 और 27 सितंबर को निरस्त।
आंशिक रूप से निरस्त
- 05736 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस — 23 सितंबर को जालंधर सिटी तक संचालित होगी और वहीं समाप्त होगी।
- 05735 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस — 25 सितंबर को जालंधर सिटी से ही रवाना होगी।
मार्ग परिवर्तित
- 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस — 27 सितंबर को अमृतसर-तरनतारन-ब्यास मार्ग से चलेगी।
- 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस — 20, 21 और 24 सितंबर को ब्यास-तरनतारन-अमृतसर मार्ग से चलेगी।
- 14673/14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस — 20, 21 और 24 सितंबर को ब्यास-तरनतारन-अमृतसर मार्ग से चलेगी।
- 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस — 20 सितंबर को ब्यास-तरनतारन-अमृतसर मार्ग से चलेगी।
- 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस — 24 सितंबर को अमृतसर-तरनतारन-ब्यास मार्ग से चलेगी।
- 15135 छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस — 25 सितंबर को अमृतसर-तरनतारन-ब्यास मार्ग से चलेगी।
- 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस — 26 सितंबर को अमृतसर-तरनतारन-ब्यास मार्ग से चलेगी।
रेगुलेट होने वाली ट्रेनें
- 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस — 21 सितंबर को 40 मिनट रेगुलेट।
- 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस — 22 सितंबर को 30 मिनट रेगुलेट।
- 14627 सहरसा-छियाकी एक्सप्रेस — 21 सितंबर को 30 मिनट रेगुलेट।
री-शेड्यूल और रेगुलेट
- 14650/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस — 23 और 24 सितंबर को 45 मिनट तथा 26 और 27 सितंबर को 150 मिनट री-शेड्यूल।
- 14623 वाराणसी-छियाकी एक्सप्रेस — 21 और 24 सितंबर को 180 मिनट री-शेड्यूल और 30 मिनट रेगुलेट, यानी कुल 210 मिनट का विलंब।
- 14624 छियाकी-वाराणसी एक्सप्रेस — 27 सितंबर को 60 मिनट री-शेड्यूल और 25 मिनट रेगुलेट, यानी कुल 85 मिनट का विलंब।
- 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस — 27 सितंबर को 120 मिनट री-शेड्यूल।
यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित तिथियों में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। ब्लॉक के कारण ट्रेन के समय, मार्ग और संचालन में बदलाव हो सकता है।






Leave a Reply