The Voice of Bareilly since 2010

एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस ने आयोजित किया पर्यवेक्षक संवाद कार्यक्रम

बरेलीलाइव@bareillynews:बरेली। एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के द्वारा सुपरवाइजर संवर्ग के साथ सार्थक संवाद, समन्वय एवं संवर्ग की समस्याओं के सम्यक समाधान हेतु कारखाना इज्जतनगर के समस्त सुपरवाइजर्स को संगठन के इज्जतनगर कारखाना कार्यालय में आमंत्रित किया गया था।


देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पर्यवेक्षक संवाद कार्यक्रम की शुरुआत आमंत्रित पर्यवेक्षकों का स्वागत करते हुए उपाध्यक्ष जयेन्द्र शेखर गुप्ता ने बताया कि संगठन ने मान्यता में आते ही कर्मचारी हितों में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। जिसके तहत रिकॉर्ड संख्या में पदोन्नति, कर्मचारी कल्याण कोष से विकलांगों को स्कूटी, सायकिल एवं स्मार्ट फोन का विवरण आदि अनेक कार्य किये गए हैं। संगठन अपनी अभूतपूर्व विजय में सुपरवाइजर्स की भूमिका और उनके समर्थन को स्वीकार कर उनका धन्यवाद ज्ञापित करता है।


मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने पर्यवेक्षकों से उनकी समस्याओं और कार्यस्थल की चुनौतियों के संबंध में निःसंकोच बताने और उसके सम्यक निराकरण का आश्वासन दिया। इसी क्रम में IRTSA के मंडल सचिव पंकज कन्नौजिया ने रेल कर्मचारियों को मिलने वाली नाममात्र की बीमाराशि, HRMS पर ग्रीवांस मॉड्यूल को सक्रिय कराए जाने एवं साप्ताहिक बैठक में इसके नियमित निस्तारण का मुद्दा उठाया जिसको मंडल मंत्री ने अगले हफ़्ते ही लागू करा दिए जाने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा MACP प्रमोशन हेतु ट्रेनिंग पीरियड को जोड़ने, 20 प्रतिशत सीधी भर्ती न हो पाने, अनुकंपा नियुक्ति एवं परिवार पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन में पर्यवेक्षकों को अनावश्यक एंगेज करना, कर्मचारी चार्टर का वास्तविक अनुपालन न होने के संबंध में भी कई अनुभागों में कार्यरत सुपरवाइजर्स ने अवगत करवाया जिस पर मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने यह मुद्दे संज्ञान में होने एवं आगामी PNM बैठक में इन सभी पर सम्यक वार्ता किए जाने का आश्वासन दिया।


बैठक का समापन देवेन्द्र सिंह ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में सभी अनुभाग प्रभारियों एवं पर्यवेक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए और संगठन के प्रति उनके सहयोग और समर्थन को आगे भी इसी तरह जारी रहने की आशा व्यक्त करते हुए किया। बैठक में IRTSA के सचिव पंकज कन्नौजिया, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, अनिल शर्मा, कमल सिंह, रामानुज गुप्ता, सौरभ, सुहैल अली, दिलशाद, विजय तिवारी, अनुपम शर्मा, संजीव राणा, संजय कन्नौजिया, महताब आलम, दीपक बाजपेई, सूरज, अवधेश कुमार, प्रमोद यादव, दंत कन्हैया, मनोज यादव, अर्पित, राजेश दीक्षित, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!