बरेली कालेज में कल होगी मतगणना, एक बनेगा मेयर और बाकी जाएंगे अपने घर

बरेली कालेज में कल होगी मतगणना,बरेली। निकाय चुनाव के बुधवार को ईवीएम में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा कल शुक्रवार को खुलेगा। पहली दिसम्बर को शाम तक फैसला हो जाएगा कि मेयर और चेयरमैन से लेकर सभासद की कुर्सियों पर कौन बैठेगा। नगर निगम के लिए मतगणना केन्द्र बरेली कालेज को बनाया गया है। यहां वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

मतगणना स्थल पर की गई व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच होगी।

विजय जुलूस पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

जीते हुए प्रत्याशियों को उनके स्थान तक पहुंचाया जाएगा। मतगणना के बाद किस भी प्रत्याशी को विजय जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। विजय जुलूस पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

एसएसपी जोगेन्द्र कुमार ने बताया कि सीओ के नेतृत्व में अनेक दरोगा और करीब 140 सिपाही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। बताया कि किसी भी प्रत्याशी हो विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

error: Content is protected !!