bareillylive@bareillynews:विज्ञान प्रश्न मंच, गणित नवाचार, विज्ञान प्रदर्श और पत्र वाचन में हासिल किया प्रथम स्थान
बरेली। विद्या भारती विद्यालयों के बरेली महानगर संकुल की विभिन्न विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिताओं का आयोजन गांधीनगर स्थित राधे लाल कंठीमल सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। प्रतियोगिताओं में बरेली महानगर के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं में सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग, बरेली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रश्न मंच, गणित नवाचार, विज्ञान प्रदर्श और पत्र वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिताओं के दौरान नैनीताल मार्ग विद्यालय का मुख्य मुकाबला रामपुर बाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों से रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर व्यवस्थापक दिनेश मलिक सहित प्रबंध समिति एवं आचार्य परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।






Leave a Reply