Bareillylive : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बरेलीवासियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आ गई है। अब दिल्ली जाने के लिए घंटों सड़क जाम, टोल प्लाजा और थकाऊ सफर से जूझना नहीं पड़ेगा। बरेली से दिल्ली और जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ानों को मंजूरी मिल गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 1 जुलाई से उड़ान संचालन के लिए इंडिगो को स्लॉट जारी कर दिए हैं और ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। जैसे ही यह खबर सामने आई, कारोबारियों, नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
महीनों बाद फिर आसमान से जुड़ेगा बरेली
बरेली से दिल्ली के बीच पहले भी फ्लाइट सेवा संचालित हो रही थी, लेकिन कई महीने पहले इसे बंद कर दिया गया था। तभी से लोग दोबारा उड़ान शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब एक जुलाई से फिर बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए विमान उड़ान भरेंगे। इससे सबसे ज्यादा राहत उन व्यापारियों और यात्रियों को मिलेगी जिन्हें अक्सर दिल्ली आना-जाना पड़ता है।
*Update for Bareilly and nearby Travelers*_IndiGo is pleased to announce the launch of *direct flights connecting Bareilly (BEK) with both Delhi (DEL) and Noida International Airport –
Jewar (DXN) effective 01/02 July 2026._
**Route 1: Bareilly – Delhi – Bareilly*Frequency: 2, 4, 6• BEK → DEL : 15:00 – 16:05• DEL → BEK : 13:35 – 14:35*
Route 2: Bareilly – Noida (Jewar) – Bareilly*Frequency: 1, 3, 5, 7• BEK → DXN : 13:00 – 13:55• DXN → BEK : 11:20 – 12:10
Bookings are now open across all channels._With this addition, IndiGo continues expanding regional connectivity from the upcoming Noida International Airport (DXN)._
इंडिगो के 72 सीटर ATR विमान से होगी उड़ान
एयरपोर्ट अथॉरिटी की मंजूरी के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने 72 सीटर ATR विमान के लिए स्लॉट जारी कर दिए हैं। प्रति यात्री किराया करीब 4500 रुपये रखा गया है। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक लोगों ने अभी से टिकट बुक कराना शुरू कर दिया है।
सप्ताह में तीन दिन बरेली से दिल्ली उड़ान
नई व्यवस्था के तहत मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बरेली से दिल्ली के लिए फ्लाइट संचालित होगी। दिल्ली से फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे उड़ान भरेगी, दोपहर 2:35 बजे बरेली पहुंचेगी, बरेली से विमान 3:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा और शाम 4:05 बजे दिल्ली पहुंचेगा।
जेवर एयरपोर्ट के लिए भी शुरू होगी सीधी फ्लाइट
दिल्ली के साथ-साथ जेवर एयरपोर्ट के लिए भी सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को यह सेवा संचालित होगी। जेवर एयरपोर्ट से सुबह 10:30 बजे फ्लाइट रवाना होगी, सुबह 11:20 बजे बरेली पहुंचेगी, बरेली से 11:05 बजे विमान उड़ान भरेगा, दोपहर 1:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगा।







Leave a Reply