Bareillylive : ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की अचला एकादशी (13 मई 2026, बुधवार) पर श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बाबा श्याम का दिव्य श्रंगार और भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने फूलों से सजे दरबार में भजनों पर झूम-झूमकर भक्ति रस में डूब गए।
सुबह मंदिर में कलकत्ता और बैंगलोर से मंगवाए फूलों से बाबा श्याम का अलौकिक श्रंगार किया गया। इस श्रंगार सेवा का संकल्प आकाश गुप्ता और गिरबर ने लिया। मंदिर महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि बाबा श्याम की ऐसी कृपा है कि यहां दूर-दराज से भक्त मनोकामनाएं लेकर आते हैं। किसी को संतान सुख, किसी को असाध्य रोग से मुक्ति, तो किसी को व्यापार उन्नति और पारिवारिक संकटों से राहत मिली। सैकड़ों श्रद्धालु श्रंगार की झलक देखने उमड़ पड़े।
शाम को भजन संध्या का शुभारंभ मोहन दीवाना ने किया। भजन गायक मारुति शर्मा, शिबम शर्मा, अमरीश कटेरिया, सीमा कटेरिया, प्रसिद्ध गायिका सोनल चंचल, मोहन दीवाना, अभिराज सिंह और आनंद ने एक से बढ़कर एक भजन गाए। ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे’ भजन पर तो पूरा पंडाल झूम उठा। सोनल चंचल के मधुर स्वर ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरु गणेश सरस्वती वंदना के साथ बाबा श्याम का गुणगान हुआ, जिससे हर भक्त झूमने को मजबूर हो गया।
संगीतकारों ने माहौल बांध दिया। आर्गन पर विशाल मौर्य, ढोलक पर सचिन और पैड पर अंकुर कश्यप ने सुर-ताल का अद्भुत संगम रचा। साउंड सेवा बिपिन कश्यप ने संभाली। आयोजन में अनुपम टीबडेबाल, धर्मेंद्र सिंह तोमर, निशिस अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, रामबहादुर प्रजापति, राजेश कुमार, सविता कुलदीप गुप्ता, गौरव अरोरा, पवन मौर्य, सत्यबती पाठक, दीक्षा पाठक, श्रद्धा, माही, ममता, मीनू-राजेंद्र भसीन, अंकुर गुप्ता, काजल-जगमोहन प्रजापति, अंकुर कक्कड़, अंकुश अग्रवाल, अनूप मिश्रा, भगवानदास, अभिषेक शर्मा, पुनीत मिश्रा, डॉली सक्सेना, इंद्रेश जी, अभिषेक, आदित्य, राजकुमार, अंकुर कश्यप, बिपिन कश्यप, सचिन सहित सैकड़ों गणमान्य भक्त मौजूद रहे। यह आयोजन भक्ति और संगम का अनुपम उदाहरण बना।






Leave a Reply