The Voice of Bareilly since 2010

तुलसी जयंती महोत्सव के चतुर्थ दिन श्री रामायण मंदिर माधव बाड़ी में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां

Bareillylive: स्थानीय श्री रामायण मंदिर, माधव बाड़ी में तुलसी जयंती महोत्सव के चतुर्थ दिन संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरेली शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं रामकथा के मर्मज्ञ विद्वान डॉ. ब्रजेश यादव ने अपने श्रीमुख से सुंदरकांड का सस्वर पाठ कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

कथावाचक डॉ. ब्रजेश यादव ने सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा के वाचन से किया। पाठ के उपरांत उपस्थित धर्मप्रेमियों को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने बताया कि सुन्दरकांड का नियमित पाठ करने से मनुष्य की बुद्धि शुद्ध होती है और चित्त शांत होता है ,सुंदर कांड से पुर्व सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का जाप किया गया ।सेवक धर्म के विषय में बताते हुए कहा कि सेवक को सदा अपने स्वामी के हित के लिए समर्पित रहना चाहिए


“राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहाँ बिश्राम” चौपाई का विस्तृत रूप से वर्णन किया, कार्यक्रम के समापन पर श्री रामायण मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अनिल अरोड़ा जी ने डॉक्टर बृजेश यादव का साधुवाद प्रेषित किया।

श्री रामायण मंदिर प्रबंध समिति के सचिव श्री नवीन अरोड़ा जी ने बताया कि 8 अगस्त को सांय 5 बजे भव्य कलश यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर से निकाली जाएगी जो पूरे क्षेत्र के भ्रमण करके श्री रामायण मंदिर पर विश्राम लेगी कलश यात्रा के विश्राम के साथ ही श्री राम कथा का शुभारंभ होगा इस राम कथा को श्रवण कराने के लिए हम सभी के मध्य वृंदावन से सरस एवं ओजस्वी वक़्ता है श्री धन्वंतरि दास जी महाराज पधार रहे हैं॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!