The Voice of Bareilly since 2010

बूथ समितियों के सत्यापन में लापरवाही न बरतें कार्यकर्ता : संजीव अग्रवाल

बूथ समितियों के सत्यापन में लापरवाही न बरतें कार्यकर्ता

bareillylive@bareillynews:अग्रसेन पार्क में भाजपा के कालीबाड़ी मंडल कार्यसमिति की बैठक, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कालीबाड़ी मंडल कार्यसमिति की बैठक अग्रसेन पार्क में हुई। बैठक में कैंट विधायक और भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने सेक्टर संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

संजीव अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत के दम पर ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने बूथ समितियों के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी बूथ अध्यक्ष की निष्क्रियता सामने आने पर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने सेक्टर संयोजकों और मंडल पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बूथ समितियों का भौतिक और व्यावहारिक सत्यापन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया।

बैठक में प्रभु दयाल लोधी, अमरीश कठेरिया, ब्रजेश मिश्रा, सुरेश रस्तोगी, हर्षित गुप्ता, अमर सिंह, अनुराग भूषण, राहुल रस्तोगी, कमल वंशवाल, पप्पू गुप्ता, हरिशंकर राजपूत, प्रह्लाद मेहरोत्रा, ओम प्रकाश लोधी, विनोद सैनी, शंकर लाल, अरविंद गंगवार, राजकुमार शर्मा, गोपाल चंदना, प्रेम शंकर भोजवाल, विनोद रस्तोगी और संतोष सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!