bareillylive@bareillynews:बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टैगोर पब्लिक स्कूल से निकाली गई हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली का आजमनगर क्षेत्र में पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से भव्य स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने अपनी टीम के साथ रैली में शामिल स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं एवं सदस्यों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
रैली का शुभारंभ आजमनगर स्थित हरी मस्जिद टैगोर पब्लिक स्कूल से हुआ। इसके बाद रैली आजमनगर मोहल्ले से होते हुए कुमार टॉकीज के सामने से कोतवाली पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली में स्कूल की पूरी टीम ने अध्यक्ष मोहम्मद नबी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। इस दौरान पार्षद राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट गाइड देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
स्वागत कार्यक्रम में हिमांशु सक्सेना, अलका मिश्रा, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी चंदौसी वाले, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, शिवम रस्तोगी छिलाई वाले, प्रदेश सचिव आजम खान, जिला सचिव शाहनवाज खान, खुशनुमा खान, पार्षद राजेश अग्रवाल, पाकीजा, कोतवाल राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज अनूप सिंह, नईम उर्फ बब्बू, मोहम्मद नबी समेत संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं और सदस्यों के उत्साह ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।






Leave a Reply