हुए चांद के दीदार, ईद कल, लोगों ने दी मुबारकबाद

Eid mubaraq concept pic

concept pic

बरेली। लखनऊ और दिल्ली के बाद बरेलवी मसलक के मरकज दरगाह आला हजरत की रोयत-ए-हिलाल कमेटी की तरफ से भी सोमवार को ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया। ये ऐलान ताजुशरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां अजहरी मियां ने किया है।

जमात रजा-ए-मुस्तफा के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी के अनुसार आज चांद के दीदार हो गये लिहाजा ईद सोमवार को मनायी जाएगी। मरकज से ईद मनाने का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान शहर काजी मौलाना असजद रजा कादरी, नायब सदर सलमान हसन कादरी आदि मौजूद रहे।

आपसी भाईचारे से मनायें ईद : सज्जादानशीन
दरगाह के सज्जादानशीन मौलाना अहसन रजा कादरी उर्फ अहसन मियां ने अवाम को ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने रविवार को चांद के दीदार के बाद ईद को भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!