Bareilly : पितांबरपुर स्टेशन मास्टर की हार्टअटैक से मौत

Bareilly, हार्टअटैक से मौत ,

बरेली। फरीदपुर में एक महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि से पिताबंरपुर स्टेशन मास्टर इस कदर डर गए कि उन्हें हार्टअटैक हो गया। उन पर बिलपुर स्टेशन का भी चार्ज था। देर रात उनका शव बरेली स्थित घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।

स्टेशन मास्टर हरजीराम मीणा लॉकडाउन के बाद से फरीदपुर में रहकर पितांबरपुर और बिलपुर स्टेशनों पर ड्यूटी कर रहे थे। उनका परिवार बरेली में रहता है। साथी रेल कर्मचारियों के मुताबिक, हरजीराम फरीदपुर में एक महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से खौफजदा थे। उन्हें डर था कि वह फरीदपुर में रहे तो उन्हें भी संक्रमण हो जाएगा। हालांकि उन्हें काफी समझाया भी, लेकिन वह अपने मन से कोरोना का डर नहीं निकाल सके।

मंगलवार को उनके सीने में दर्द उठा तो लोग उन्हें डाक्टर के पास ले गए, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर जंक्शन पर पहुंची तो साथी स्टेशन मास्टरों में शोक की लहर दौड़ गई। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि हरजीराम काफी हंसमुख स्वभाव के थे। गौरतलब है कि दो दिन पहले प्वाइंट मैन सत्यप्रकाश का भी निधन हो गया था

error: Content is protected !!