बरेली : एसडीओ के ड्राईवर ने युवक से मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल-सुनिये

भमोरा (बरेली)। क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक से बिजली विभाग के एसडीओ के ड्राइवर ने बिल जमा न होने की बात कहते हुए 10 हजार की रिश्वत मांगी। साथ ही बात किसी को न बताने की चेतावनी देते हुए कार्रवाई की धमकी भी दी। युवक और ड्राइवर की इस बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है।भमोरा (बरेली)।

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक दिल्ली में मजदूरी करता है। उसने अपने घर में एक किलोवाट का बिजली कनेक्शन कराया था। साथ रोजी-रोटी के लिए मकान में छोटी सी दुकान रखली।

युवक का आरोप है कि बुधवार को एसडीओ का ड्राईवर उस युवक से मिला जिसे बिल न जमा करने दुकान में बल्ब जलाने को लेकर डराने-धमकाने लगा। युवक के अनुसार ड्राइवर ने कहा कि 40 हजार रुपये जुर्माना पड़ेगा। साथ ही कार्रवाई की बात कहकर वह अपना मोबाइल नम्बर युवक को देकर चला गया।

इसके बाद ड्राइवर से फोन पर युवक की कई बार बात हुई। युवक ने पूछा कि बताओ कितना इंतजाम कर लाऊं ? इस पर चालक ने कहा कि फोन पर हुई बात किसी को बताना नहीं नही ंतो रायता फैल जायेगा। इससे तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई हो जायेगी। इस चालक और युवक के बीच हुई रिश्वत की बात का आडियो वायरल हो गया।

 

error: Content is protected !!