The Voice of Bareilly since 2010

पर्वतीय समाज की रामलीला की तैयारियां शुरू, बैठक में आयोजन को भव्य बनाने पर बनी रणनीति

पर्वतीय समाज की रामलीला की तैयारियां शुरू

bareillylive@bareillynews:बरेली। कूर्माचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर में पर्वतीय समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रामलीला आयोजन को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। सभी ने रामलीला को भव्य और सफल बनाने के लिए मिलजुलकर कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्वतीय समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने कहा कि सभी लोगों को एकजुट होकर रामलीला के आयोजन पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से रामलीला को भव्य और सफल बनाया जा सकता है।

महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज के लोगों से आर्थिक और सामाजिक सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से रामलीला का आयोजन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा और इसे भव्य स्वरूप दिया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!