The Voice of Bareilly since 2010

मनौना धाम पर खुलेगा रेलवे हेल्प डेस्क, श्रद्धालुओं को परिसर में ही मिलेगी टिकट की सुविधा

मनौना धाम पर खुलेगा रेलवे हेल्प डेस्क

bareillylive#bareillynews:बरेली जंक्शन के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक ने किया मनौना धाम का दौरा, 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने डाउनलोड किया रेल वन ऐप

आंवला। विश्वविख्यात श्री श्याम मंदिर मनौना धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द ही मंदिर परिसर में रेलवे हेल्प डेस्क काउंटर शुरू किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को मनौना धाम में ही रेल टिकट संबंधी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

रविवार को बरेली जंक्शन के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक इमरान चिश्ती मनौना धाम पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां प्रतिदिन करीब पांच हजार श्रद्धालु रेल मार्ग से पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से रेल वन ऐप प्रचार अभियान भी चलाया गया।

अभियान के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने 200 से अधिक श्रद्धालुओं के मोबाइल में रेल वन ऐप डाउनलोड कराया। वहीं, मौके पर ही दर्जनों रेल टिकट भी बनाए गए। श्रद्धालुओं को रेलवे की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देने के लिए मंदिर परिसर में पोस्टर और बैनर भी लगाए गए।

महंत ओमेंद्र महाराज से हुई चर्चा

वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक इमरान चिश्ती ने मंदिर के महंत श्री ओमेंद्र महाराज जी से मुलाकात कर रेलवे हेल्प डेस्क काउंटर शुरू करने को लेकर चर्चा की। महंत जी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए काउंटर खोलने पर सहमति प्रदान कर दी।

रेलवे हेल्प डेस्क शुरू होने के बाद मनौना धाम आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में ही रेल टिकट और रेलवे संबंधी जानकारी मिल सकेगी। इससे विशेषकर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!