Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates: राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates,राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे PM नरेंद्र मोदी ,

अयोध्या। राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे। पीएम मोदी तकरीबन साढ़े 11 बजे साकेत महाविद्यालय के ग्राउंड पर विमान से उतरे और सीधे हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का आशीर्वाद लेकर बहुप्रतीक्षित राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

पीएम मोदी निर्धारित मुहूर्त में भूमि पूजन के साथ मंदिर निर्माण की आधारशिला का पूजन करेंगे। यह आधारशिलाएं नौ प्रस्तर खंडों में होंगी। इनमें नंदा, भद्रा, जया, रिक्ता, पूर्णा, अजिता, अपराजिता, शुक्ला व सौभाग्यनी शामिल हैं। पूजन के बाद इन शिलाओं को राम मंदिर में सुरक्षित रखा जाएगा। पुन: नींव के लिए गर्भगृह का गहराई में उत्खनन होने पर रामलला के सिंहासन के ठीक नीचे इन्हें रखवाया जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates:

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। यहां से पीएम का काफिला हनुमान गढ़ी मंदिर के लिए रवाना हो गया।

error: Content is protected !!