bareillylive@bareillynews:बरेली। कांग्रेस पार्टी में जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया के तहत पार्टी के एआईसीसी पर्यवेक्षक जैनेंद्र रमोला के समक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता रविंद्र सहारा ने जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
उन्होंने आवेदन पत्र के साथ अपना बायोडाटा भी सौंपा और कांग्रेस में अपने 35 वर्षों के राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव की जानकारी दी।
वर्तमान में रविंद्र सहारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पर्यवेक्षक जैनेंद्र रमोला को कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहते हुए किए गए कार्यों से अवगत कराया।
सहारा ने बताया कि वह पूर्व में जिला प्रवक्ता एनएसयूआई, जिला प्रवक्ता युवक कांग्रेस तथा कांग्रेस कमेटी बरेली में जिला प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने लगातार सक्रियता के साथ कार्य किया है। जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन के दौरान उन्होंने अपने संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति लंबे समय से निभाई जा रही जिम्मेदारियों को प्रमुखता से रखा। इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।






Leave a Reply