The Voice of Bareilly since 2010

शंखा पुल पर सड़क हादसा, बाइक सवार घायल

शंखा पुल पर सड़क हादसा

बरेलीलाइव@bareillynews:पुलिस ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे शंखा पुल स्थित एएनए कट के पास सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार करीब 40 वर्षीय धर्मेंद्र बाबू पुत्र किशनपाल, निवासी ग्राम करमपुर, थाना मीरगंज घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एएनए कट के पास अचानक हुए हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल धर्मेंद्र बाबू की स्थिति को देखते हुए तत्काल इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस की तत्परता से घायल को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। हादसे को लेकर पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!