श्रीलंका में क्रिकेट की बायलेटरल सीरीज खेलकर लौटे साईं सक्सेना का GRM में भव्य स्वागत

बरेली, @BareillyLive, जीआरएम स्कूल,GRM School, साईं सक्सेना,

बरेली @BareillyLive. जीआरएम स्कूल (GRM School) नैनीताल रोड ब्रांच की कक्षा 12 कॉमर्स के छात्र साईं सक्सेना भारत की ओर से टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की तीन मैचों की बायलेटरल खेलने 15 से 18 अक्टूबर के बीच कोलंबो श्रीलंका गए थे। वहां से भारत की टीम 2-1 से सीरीज जीतकर आई है। आज विद्यालय पहुंचने पर साईं का भव्य स्वागत किया गया।

प्रबंधक राजेश जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल एवम प्रधानाचार्य रनवीर सिंह रावत ने फूलों की माला से साईं का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने साईं को कंधे पर उठाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। आज विद्यालय में जश्न का माहौल रहा। कॉलेज के मीडिया प्रभारी रजनीश त्रिवेदी ने बताया कि साईं इसी 26 से दिल्ली सुपर लीग खेलने जा रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश की टीम लखनऊ लायंस के कप्तान बनाए गए हैं।

error: Content is protected !!