Bareillylive : हिंदी रंगमंच दिवस के अवसर पर यूथ वेलफेयर कला, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था के अध्यक्ष गोविंद सैनी की अध्यक्षता में रंगकर्म गौरव सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन रोटरी भवन प्रांगण, चौपला रोड पर किया गया। रंगमंच क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ एवं युवा रंगकर्मियों को सम्मान प्रमाण पत्र, पगड़ी, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था संरक्षक उमेश प्रजापति ने किया। उन्होंने कहा, “अपने रंग, अपने कर्म, सम्मान को सदैव जीवित रखो।” अध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा, “यह सम्मान उन कलाकारों के लिए है जिन्होंने पर्दे के पीछे की संघर्षमयता को दरकिनार कर मंच पर सर्वश्रेष्ठ अभिनय प्रस्तुत किया और बरेली का नाम प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।”
कार्यक्रम संयोजक पवन कालरा ने कहा, “रंगमंच सांत्वना देने और जीवन को बेहतर बनाने की शक्ति प्रदान करता है, जो दर्शकों को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करता है।” राजेश अग्रवाल ने इसे “कला, साहित्य, संस्कृति व जागरूकता के स्तर को बढ़ावा देने वाला मील का पत्थर” बताया। पवन सक्सेना बोले, “रंगमंच जीवन का बहुमूल्य हिस्सा है, जो भावनाओं का नव मार्गदर्शन करता है।” संजीव सक्सेना ने कहा, “यह जीवन का आईना है जो वास्तविकता, कठिनाइयों व सामाजिक परिवेश को उजागर कर नव जागृति लाता है।”
अंबुज कुकरेती ने रंगमंच को “जीवन का प्रमुख स्तंभ व जागरूकता का स्रोत” बताया, जो जीवन में कई रंग भरता है। संस्था अध्यक्ष रवि प्रकाश सक्सेना ने कहा, “यह भव्य आयोजन युवा रंगकर्मियों को आकर्षित करेगा, जिससे रंगमंच विधाओं का संरक्षण होगा।” ऐसे सम्मान समारोह आने वाली पीढ़ी के कलाकारों का हौसला बुलंद करते हैं।
प्रमुख वक्ता व वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र प्रसाद घिन्डियाल ने रंगमंच को “अभिनय, संगीत, नृत्य व संवाद के माध्यम से कहानियों को जीवंत करने वाली सहयोगात्मक कला” बताया, जो आत्मजागरूकता व सामुदायिक भावना बढ़ाती है।
सम्मानित वरिष्ठ रंगकर्मियों में लक्ष्मी नारायण सरस, राजीव शर्मा, रजनीश सक्सेना, संजय कुमार सक्सेना, रोहित राकेश, शैलेंद्र आजाद, विनायक श्रीवास्तव, पप्पू वर्मा, सुशील सक्सेना, शुभाशीष जोशी, हरजीत कौर, शुभा भट्ट भसीन, नीलम वर्मा, पुष्पा अरुण, राजू चौहान, विक्रम सिंह, सचिन श्याम भारतीय, सुनील धवन, संजय मठ, कमल श्रीवास्तव, संजय वर्मा, राजीव कर्नल, नाहिद बेग, राजीव उपाध्याय, सुदेश सैनिक, देवेंद्र रावत, प्रदीप महेश मिश्रा, मनसुख राजपूत, सादिक हुसैन, नाजमा खान शामिल रहे। युवा कलाकारों में दानिश खान, पंकज कुमार मौर्य, नदीम नियाजी, शीतल अग्रवाल, कुमारी वैशाली, लतिका तिवारी, आशा दिवाकर, दीपक चौधरी, प्रदीप कुमार को सम्मान मिला।
कार्यक्रम में जमील अहमद, अनिल सैनी, सुरेंद्र सोनकर, रविंद्र यादव, शेरसिंह गंगवार, रोहित राजपूत, अशोक यादव, जितेंद्र मुंडे, आर के मौर्य, प्रेम प्रकाश मौर्य, रामसेवक प्रजापति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संस्था के पदाधिकारी मो. नबी, ओमपाल प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, भूपेंद्र मौर्य, अजय राजपूत, नितिन मौर्य का विशेष सहयोग रहा। महिला सभा से जैनब फातिमा, शालू सैनी, पूजा कालरा, सुखनाज कौर, सुनीता मौर्य, सीमा श्रीवास्तव, शिवली खान ने योगदान दिया। सफल संचालन राजीव शर्मा व रवि प्रकाश सक्सेना ने किया।






Leave a Reply