भाजपाई करते रहे विरोध, समाजवादियों ने हॉल बुक कराकर देखी छपाक-Bareilly News

samajwadi party leaders saw chhapak in bareilly

बरेली। एसिड अटैक पीड़िता के जीवन संघर्ष पर बनी दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक शुक्रवार को रिलीज हो गयी। बरेली में भी इस फिल्म पर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा कार्यकर्ता छपाक का विरोध करते रहे तो समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने हॉल बुक कराकर छपाक देखी।

जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं के साथ छपाक देखने का निर्णय लिया। कहा कि एसिड अटैक बहुत संवदेनशील मामला है। एसिड अटैक पर फिल्म बनाकर उन लड़कियों के दर्द को सामने लाया गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस तरह के अपराध के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे। जो लोग ऐसा ज्वलंत मुद्दा उठाते हैं उन्हें समाजवादी पार्टी का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। फिल्म देखने वालों में प्रमोद बिष्ट, आदेश यादव, योगेश यादव, प्रमोद यादव, श्री अरविंद यादव , रविंद्र यादव, हैदर अली, जफर बेग, संजीव यादव , सूरज यादव और हरिशंकर यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!