सपाइयों ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं पर जताया रोष, किसानों के लिए मांगा मुआवजा

BareillyLive.आंवला। विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रभारी इन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी केके सिंह को सौंपा।

ज्ञापन में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल बबार्दी पर मुआवजा देने, डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि, प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, गड्ढायुक्त सड़कों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया है। साथ ही आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार द्वारा सपा सरकार के विकास कार्यों के नाम बदलकर फीता काट रही है। इससे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

यहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर बदले की भावना से झूठे मुकद्दमें लिखे जा रहे हैं। ज्ञापन में मांग की है कि प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यक, एससी व ओबीसी के छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया व शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था समाप्त किया जाने जैसी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेन्द्र सिंह यादव, अरविन्द यादव, सैयद आाबिद अली, मषकूर खान, विषाल यादव, अकबर खां, जलीस राजा, कुबेर सिंह यादव, जसवंत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!