महानगर संकुल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग ने जीती चैंपियनशिप

bareillylive@महानगर संकुल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर

@Bareillylive: विद्या भारती बरेली महानगर संकुल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में महानगर संकुल की सभी आठ टीमों ने भाग लिया। अंडर-11 वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप हासिल की।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विद्यालय के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, व्यवस्थापक दिनेश मलिक, सह-व्यवस्थापक राकेश शर्मा, भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अनिल गर्ग, गांधीनगर विद्यालय के व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र जी तथा जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद मैदान में गोला फेंक कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक तथा कुश्ती स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बहनों की 100 एवं 200 मीटर दौड़ में सुखमनी कौर, नैनीताल मार्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद एवं लंबी कूद में सिया शर्मा, नैनीताल मार्ग ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेंक एवं चक्का फेंक में लक्ष्मी, रामपुर बाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

भाइयों की स्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़ में आकाश, नैनीताल मार्ग, 200 मीटर दौड़ में वेदांश, रामपुर बाग तथा 400 मीटर दौड़ में हर्षित गुर्जर, नैनीताल मार्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में शोभित, नैनीताल मार्ग, गोला फेंक में हर्षित, नैनीताल मार्ग और चक्का फेंक में हिमांशु, नैनीताल मार्ग ने प्रथम स्थान अर्जित किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में 27 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णा गंगवार, 33 किलोग्राम में शिक्षित, 41 किलोग्राम में आह्वान प्रताप, 30 किलोग्राम में बॉबी ठाकुर तथा धर्म राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समापन सत्र में जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संकुल के सभी प्रधानाचार्य तथा शारीरिक शिक्षा प्रमुख उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!