Bareillylive: सेंट्रल यू.पी. चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, डब्ल्यू. ए., बरेली के प्रतिनिधिमंडल ने बरेली मंडलायुक्त शंभू कुमार से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें चैम्बर डायरेक्ट्री भेंट की।
इस अवसर पर चैम्बर के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था आगामी सावन माह के दौरान दोपहिया वाहनों से यात्रा करने वाले कांवड़ियों के लिए निशुल्क हेलमेट वितरित करेगी। इससे कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ सड़क हादसों की संभावना घटेगी, जिसे लेकर चैम्बर ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय किए जाने का आश्वासन दिया।
संस्था अध्यक्ष राजीव शिंघल ने कहा कि यह पहल सामाजिक सुरक्षा व जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने बताया कि हेलमेट वितरण का कार्यक्रम अगले सप्ताह आयोजित किया जाएगा और इसमें क्षेत्रीय व्यापारिक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं, पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त से अपील की कि चैम्बर के साथ मिलकर उद्योग, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मार्गदर्शन जारी रखें। मंडलायुक्त शंभू कुमार ने भी सहयोग की सहमति व्यक्त की और कहा कि प्रशासन व व्यापारिक संस्थान मिलकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
चैम्बर ने यह भी जानकारी दी कि निकट भविष्य में ए. आई. और आईपीओ विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंडलायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष राजीव शिंघल, सचिव शरद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, पूर्व सचिव अल्पित अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। संस्था ने कहा कि वे उद्योग-व्यापार और जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रशासन के साथ सकारात्मक व रचनात्मक सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।






Leave a Reply