The Voice of Bareilly since 2010

जलभराव में डूबा स्कूल का रास्ता, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर विद्यार्थी

जलभराव में डूबा स्कूल का रास्ता, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर

bareillylive@bareillynews:शांति विहार में कैंडिडा पब्लिक स्कूल जाने वाला मार्ग बदहाल, अभिभावकों ने की समस्या के समाधान की मांग

बरेली। शांति विहार स्थित कैंडिडा पब्लिक स्कूल तक जाने वाला मार्ग बारिश के बाद जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने के कारण विद्यार्थियों को रोजाना उसी पानी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। इससे बच्चों के जूते और यूनिफॉर्म खराब हो रहे हैं। छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक इलाके में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहता है। जलभराव के कारण स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

अभिभावकों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि तत्काल राहत के लिए सड़क पर मिट्टी अथवा अन्य उपयुक्त सामग्री का भराव कराया जा सकता है, जबकि स्थायी समाधान के लिए सड़क और नाली व्यवस्था को दुरुस्त करना जरूरी है।

अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से स्कूल मार्ग का निरीक्षण कर जल्द जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्वच्छ रास्ता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!