शहर में 7 दिन अलग अलग जगहों पर होगा श्री श्याम साप्ताहिकी महोत्सव, बहेगी भजनों की रसधार

BareillyLive: नाथ नगरी बरेली में श्री श्याम प्रेम मंडल ट्रस्ट द्वारा अपने रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 16 वां श्री श्याम साप्ताहिकी महोत्सव आयोजित किया रहा है। मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव कार्यक्रम 27 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 2 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन कार्यक्रम सांयकाल 7 बजे से प्रारम्भ होगा। जिसमें अपने सुरीले गायन तथा भावपूर्ण भजनों से श्याम बाबा को रिझाने भजन सम्राट कुमार गिरिराज शरण जी जयपुर वाले आ रहें हैं। कल का प्रथम कार्यक्रम योगेश सक्सेना के निवास नॉर्थ सिटी पॉकेट ए निकट प्रभा पैलेस पर होगा। प्रेस वार्ता में राज कुमार अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, समित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विपिन गुप्ता, दीपक गर्ग आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!