The Voice of Bareilly since 2010

श्रीकृष्ण लीला समारोह अवधपुरी कॉलोनी का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

श्रीकृष्ण लीला समारोह अवधपुरी कॉलोनी

Bareillylive : श्री हरे राम ग्वाल बाल भगवती सेवा समिति ने अपना 46वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुभाषनगर स्थित अवधपुरी कॉलोनी के नवदुर्गा श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीकृष्ण लीला समारोह का पुरस्कार वितरण एवं कलाकार सम्मिलन के साथ समापन हुआ। समारोह का शुभारंभ शोभायात्रा से हुआ था।

समापन अवसर पर श्रीकृष्ण लीला की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देने वाले बाल कलाकारों अंकित माहेश्वरी, आयुश शर्मा, वरुण शर्मा, रोहित गोस्वामी, पंकज सक्सेना, आकाश पाल, शिवांश रघुवंशी, प्रथम रघुवंशी, आलोक कश्यप, ऋषि सक्सेना, काजल सक्सेना, आयुषी, रोशनी, आराध्या शर्मा, कोमल, भावना गोस्वामी, आरव, गौरव कुमार, कुणाल, यशपाल और कार्तिक सहित अन्य कलाकारों को उत्कृष्ट अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. अनु मिश्रा ने आयोजन को संस्था का सराहनीय प्रयास बताया। बार एसोसिएशन बरेली के प्रचार सचिव एवं अधिवक्ता शांतनु मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीयता के प्रति लगाव पैदा करते हैं। इस अवसर पर संस्था की अनियतकालिक धार्मिक पत्रिका ‘शंखनाद’ के आगामी अंक का विमोचन भी किया गया।

संस्था ने सुंदर रूप-सज्जा एवं वेशभूषा के लिए सुधीर कश्यप व दिनेश कश्यप, निर्देशन पक्ष में डॉ. यशवर्द्धन शर्मा, आरती व्यवस्था में कौशल शर्मा व राजेंद्र कुमार, भोजन व्यवस्था में कमल कश्यप व राकेश कश्यप, लाइट व्यवस्था में रिंकू-टिंकू, साउंड व्यवस्था में भारतेन्द्र सिंह, वेशभूषा के लिए जौहरी टेलर्स व सोनू तथा जल व्यवस्था के लिए अंकित कश्यप को विशेष सम्मान दिया। विशिष्ट अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

अध्यक्ष एवं कार्यक्रम निर्देशक डॉ. जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बच्चों को शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घोषणा की कि कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कलाकार बच्चों को संस्था वार्षिक समारोह में सम्मानित करेगी। डॉ. पूनम शर्मा, सहायक निर्देशक डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. मोनिका शर्मा और मुकेश शर्मा ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। काव्यपाठ एवं साहित्यिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!