The Voice of Bareilly since 2010

कार की टक्कर से बहन की मौत, भाई गंभीर घायल

कार की टक्कर से बहन की मौत, भाई गंभीर घायल

bareillylive@bareillynews:दवा लेने जा रहे भाई-बहन की बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान चांदतारा ने तोड़ा दम

बरेली। दवा लेने जा रहे भाई-बहन की मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान बहन चांदतारा (30) की मौत हो गई, जबकि उसके भाई मोहम्मद मुस्लिम का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के नगरिया खुर्द गांव निवासी चांदतारा पत्नी फिरदौस अपने भाई मोहम्मद मुस्लिम के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने बदायूं जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में शखानू पेट्रोल पंप के पास बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों घायलों को किया गया रेफर

टक्कर लगने से चांदतारा और मोहम्मद मुस्लिम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए बदायूं अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को बरेली रेफर कर दिया।

बरेली के अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा था। इसी दौरान चांदतारा की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भाई मोहम्मद मुस्लिम का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

चांदतारा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!