बरेली@BareillyLive. स्मार्ट सिटी की पुलिसिंग भी अब स्मार्ट हो रही है। इके लिए एडीजी रमित शर्मा ने एआई पीआरओ विकसित किया है। इसका नाम जारविस रखा है और इसे सब इंस्पेक्टर की रैंक भी दी गयी है। ये पीआरओ महिला हेल्पलाइन, ट्रैफिक नियमों समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देगा। एडीजी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की।
एआई यानि आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स के इस युग में एडीजी रमित शर्मा ने भी एआई पीआरओ नियुक्त किया है। एआई पीआरओ जारविस अपनी आवाज में लोगों को समय-समय पर बरेली जोन में पुलिस के जागरूकता कार्यक्रमों को वीडियो और ऑडियो के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएगा।
एडीजी रमित शर्मा ने बताया कि एआई पीआरओ डीडीपुरम, झुमका, नावल्टी, चौकी, शील चौराहा समेत अन्य चौराहों पर लोगों को वीडियो और ऑडियो मेसेज देगा। वह बगैर सीट बेल्ट के जा रही महिला से निवेदन भी करेगा कि आपने सीट बेल्ट नहीं लगाई है। इससे आपका चालान और दुर्घटना हो सकती है। आप सीट बेल्ट लगा लीजिये। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090 और ट्रैफिक नियमों की जानकारी स्कूली बच्चों, युवतियों और महिलाओं को देगा।








