The Voice of Bareilly since 2010

डेढ़ करोड़ की अवैध अफीम के साथ तस्कर दबोचा, भेजा जेल

bareillylive@bareillynews:डेढ़ करोड़ की अवैध अफीम के साथ तस्कर दबोचा, भेजा जेल

भमोरा, बरेली। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान भमोरा पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पांच किलो अवैध अफीम बरामद कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

\
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को एएनटीएफ यूनिट टीम बरेली के द्वारा भमोरा पुलिस उपनिरीक्षक हीरेंद्र सिंह ,रि, कांस्टेबल अंकित कुमार के साथ संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान तस्करी करने वाले एक युवक को दबोच लिया।

तस्कर युवक ने अपना नाम मुकुल शर्मा पुत्र शिव कुमार शर्मा निवासी ग्राम सिरसवा थाना बिनावर बदायूं बताया तलाशी लेने पर उसके पास से पांच किलो अवैध अफीम बरामद हुई जिसकी बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ बताई जा रही है।

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि यह अफीम मुझे कासगंज में झारखंड के एक व्यक्ति ने दी थी जिसके नाम पते के बारे में मुझे कुछ पता नहीं है कि वह कौन था।

उसने कहा था कि कुछ लोग पंजाब से आने वाले जिसे यह माल सप्लाई करना है। मुझे इस काम के अच्छे पैसे मिल जाते हैं। पुलिस वालों ने मुझे माल सहित पकड़ लिया। मैं लालच में आ गया था।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हीरेंद्भ सिंह, उपनिरीक्षक एएनटीएफ यूनिट बरेली विकास यादव,रि, कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!