The Voice of Bareilly since 2010

इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों पर चला विशेष सफाई अभियान

bareillylive@bareillynews:बरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देशों तथा मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में इज्जतनगर मंडल में स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, सुरक्षित और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाना है।
अभियान के अंतर्गत मंगलवार को हल्द्वानी, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी और फतेहगढ़ सहित मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, शौचालय, रेलवे ट्रैक तथा अन्य यात्री सुविधाओं वाले क्षेत्रों की मशीनीकृत और गहन सफाई कराई गई।


रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यात्रियों को स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए भी प्रेरित किया।

अभियान को जनसहभागिता से जोड़ने के उद्देश्य से ईएनएचएम तथा ऑनबोर्ड फ्रंटलाइन स्टाफ ने स्वच्छता से स्वागत संदेश वाले बैज धारण कर जागरूकता रैली निकाली।

साथ ही यात्रियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर रेलवे परिसरों को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!