बरेली : फ्लैग मार्च कर एसएसपी ने लिया जायजा, लॉकडाउन का पालन करने की अपील

BareillyNews

बरेली। एसएसपी की अगुवाई में पुलिस ने गुरुवार को शहर में फ्लैग मार्च किया। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने को शहर में लॉकडाउन है। लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। एसएसपी ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी की।

एसएसपी शैलेश पांडे ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरु किया। प्रेमनगर होते हुये नैनीताल रोड कोहाड़ापीर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखे। यहां तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की। बाद में लोगों को लॉकडाउन के नियमां का पालन करने के प्रति जागरुक किया। लोगों से अपील की कि मास्क पहन कर रहें। भीड़ एकत्र न करें। सोशल डिस्टेंस का हमेशा ख्याल रखें।

एसएसपी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव को लेकर नियमो का पालन किया जाना अति महत्वपूर्ण है। इसके अलावा उन्होंने नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बोले कि ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा। पुलिस ने सड़को पर बिना वजह घूम रहे लोगों को घरों में जाने की चेतावनी दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियो को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिये।

error: Content is protected !!