The Voice of Bareilly since 2010

भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित, लवलेश पाठक और रमेश चंद्र बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Bareillylive : रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप चौराहे पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा – भारत की ओर से भगवान परशुराम जी की भव्य मूर्ति की स्थापना की गई। इसी अवसर पर बरेली के प्रसिद्ध अधिवक्ता लवलेश पाठक और गंगा मंदिर, बरेली के महंत रमेश चंद्र शुक्ला को ब्राह्मण समाज के हित में उनके रचनात्मक योगदान के लिए महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने दोनों को मनोनयन पत्र भेंट कर नए पद की हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक राजकुमार शर्मा, विधायक शिव अरोरा, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, स्वामी नारायण चैतन्य जी महाराज, स्वामी सरस्वती जी महाराज, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बी.एल. पाठक, प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, उत्तराखंड के प्रदेश संरक्षक बी.डी. शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सरवन कुमार पांडे, वाराणसी के जिला संयोजक एस.एस. शुक्ला, रुद्रपुर के प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा तथा प्रदेश सदस्य मीना शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

नए पद पर लवलेश पाठक और रमेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि वे पूरी तन, मन और धन से पूरे देश में संगठन को रचनात्मक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और संगठन विस्तार को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दोनों नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्षों को पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने आशा व्यक्त की कि दोनों पदाधिकारी संगठन के माध्यम से लोगों का मन और विश्वास जीतने का कार्य करेंगे।
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने पटका, भगवान परशुराम जी का चित्र एवं माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम समाज में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!