The Voice of Bareilly since 2010

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया जोर

bareillylive@bareillynews:महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया जोर

बरेली। संजय नगर स्थित कुंवर बैंक्विट हॉल में रविवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के तत्वावधान में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा शिक्षा, सामाजिक एकता और समाज की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।


मुख्य अतिथि हरिद्वार से पधारे पूज्य महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज ने अपने संबोधन में महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन एवं इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उन्हें ब्रह्माजी के प्रथम मानस पुत्र और प्रथम आयुर्वेदाचार्य बताया। उन्होंने समाज के महापुरुषों डॉ. रत्नप्पा कुम्भार, संत गोरा कुम्हार तथा यादे मां के योगदान का भी उल्लेख किया।


विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि अभिभावक हर परिस्थिति में अपने बच्चों को शिक्षित करें।

वहीं इफको से सेवानिवृत्त प्रबंधक उमेश प्रजापति ने समाज से एकजुट होकर सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। जागन लाल प्रजापति ने समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी और भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसिंह प्रजापति ने की, जबकि संचालन रामसेवक प्रजापति ने किया।

समारोह में दिनेश कुमार प्रजापति,राजेश प्रजापति,भोले राम प्रजापति,राजू प्रजापति,प्रताप प्रजापति,हरीश प्रजापति,रामभरोसे लाल प्रजापति,रामबहादुर प्रजापति ,डॉ हीरा सिंह प्रजापति बृजनंदन प्रजापति,ब्रजपाल प्रजापति,पार्वती प्रजापति ,प्रतिशुर्ति प्रजापति डॉ नरेश प्रजापति, महेश प्रजापति,राहुल प्रजापति ,अरविन्द प्रजापति, ओमपाल प्रजापति , जीसुखलाल प्रजापति,यादराम प्रजापति,रामवीर प्रजापति आदि समाज के सम्मानित साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!