The Voice of Bareilly since 2010

शिक्षक राष्ट्र की रीढ़: प्रो. एस.के. शर्मा

शिक्षक राष्ट्र की रीढ़ प्रो एस के शर्मा

मानव सेवा क्लब ने 16 महिला शिक्षकों को किया सम्मानित, शिक्षा में अनुकरणीय योगदान के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षा सम्मान

bareillylive@bareillynews:बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और प्रो. एन.एल. शर्मा की स्मृति में रविवार को रामपुर गार्डन स्थित सभागार में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

‘राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि बरेली कॉलेज की प्रो. नमिता यादव ने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारित समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षाविद् प्रो. एस.के. शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करता, बल्कि वह राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने का काम करता है।

मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने कहा कि शिक्षक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और योगदान से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

16 महिला शिक्षिकाओं का सम्मान

समारोह में मानव सेवा क्लब की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए 16 महिला शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली शिक्षिकाओं में प्रो. बीना यादव, प्रो. नमिता यादव, प्रो. प्रमिला शर्मा, डॉ. शिफालिका, रीता सक्सेना, डॉ. अनिला रंजन, मधु वर्मा, शकुन सक्सेना, प्रो. संध्या सक्सेना, प्रीती खरे, विनीता मेहरोत्रा, डॉ. निधि मिश्रा, नीतू टंडन, आशा शुक्ला, अलका सक्सेना और दीप्ति शर्मा शामिल रहीं।

सम्मान स्वरूप सभी शिक्षिकाओं को हार, शाल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. एस.के. शर्मा, क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, इंद्र देव त्रिवेदी, मुकेश सक्सेना और प्रकाश चंद्र ने सम्मान प्रदान किया।

सम्मानित शिक्षाविदों ने मानव सेवा क्लब के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया, जबकि डॉ. असित रंजन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सत्येंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, आर.एन. मेहरोत्रा, बीना रस्तोगी, डॉ. प्रणव गौतम, डॉ. अतुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!