The Voice of Bareilly since 2010

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी : डॉ. अनीस बेग

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी डॉ अनीस बेग

bareillylive@bareillynews:शिक्षक दिवस पर आईएमए में भव्य सम्मान समारोह, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

बरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर आईएमए सिविल लाइंस, बरेली में शिक्षकों के सम्मान एवं अभिनंदन के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अनीस बेग द्वारा किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को याद किया।

शिक्षक नई पीढ़ी के भविष्य निर्माता : शुभलेश यादव

सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल औपचारिक अवसर नहीं, बल्कि उन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जो अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से नई पीढ़ी का भविष्य तैयार करते हैं।

वहीं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी ने कहा कि शिक्षक किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान देने के साथ-साथ जीवन में सही दिशा, संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाते हैं। आज के विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनके व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

शिक्षा से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव : डॉ. अनीस बेग

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों ने आयोजन के लिए डॉ. अनीस बेग का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन शिक्षकों को नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करते हैं।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व, बदलते शैक्षिक परिवेश और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल परीक्षा और अंकों तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और जीवन कौशल से जोड़ना भी जरूरी है।

समारोह के दौरान पूरे वातावरण में उत्साह और सम्मान का भाव दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक मार्गदर्शक हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में हृदेश यादव, सपा शिक्षक सभा अध्यक्ष, केपी राठौर, महानगर अध्यक्ष, पल्लवी सक्सेना, ज्ञान सिंह यादव, प्रमोद यादव, चारु मल्होत्रा, मेहताब अहमद खान, प्रोफेसर नदीम अख्तर, जावेद हसन खान, ताहिर बेग, जावेद खालिद, आदिल बेग, एल.पी. गंगवार, कलीमुद्दीन, ओपी राय, जैनब फातिमा, मोहम्मद अली और शोएब सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनीस बेग ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा और समाज के हित में इस प्रकार के सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!