The Voice of Bareilly since 2010

मॉडल प्राथमिक विद्यालय पुरनापुर में शिक्षक दिवस: पुस्तक मेला और बाल विकास गतिविधियों से सराहनीय आयोजन

मॉडल प्राथमिक विद्यालय पुरनापुर में शिक्षक

Bareillylive : बरेली के बिथरी चैनपुर स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय पुरनापुर में 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य पुस्तक मेला एवं बाल विकास गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन और अतिथि सम्मान
इस अवसर पर बी.एस.ए. डॉ. विनीता, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, ग्राम प्रधान प्रभा देवी, एफ.एल.एन. कोऑर्डिनेटर श्री मुनव्वर अली एवं शबनम ने डॉ. राधाकृष्णन को नमन किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। ‘शब्दों से कहानी बनाओ’, ‘खजाने की खोज’, ‘मेरा विचार’ एवं ‘पेड़ों से जीवन’ विषय पर नाट्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पुस्तक मेले में बच्चों ने विविध पुस्तकों का अवलोकन किया और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की।

अतिथियों द्वारा विद्यालय व्यवस्थाओं की सराहना
सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार की प्रशंसा की। अतिथियों ने प्रधानाध्यापक श्री राजीव लोचन शर्मा द्वारा स्थापित आदर्श विद्यालय व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं शैक्षिक नवाचारों की विशेष रूप से सराहना की।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
कार्यक्रम में ए.आर.पी. सौरभ शुक्ल, राम मोहन तिवारी एवं विनीत कुमार शुक्ल, सौरभ सहाय, सादिक हुसैन सहित समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कविता आनंद द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!