रोटरी क्लब बरेली साउथ का 40वाँ विराट दशहरा मेला आज से बरेली क्लब मैदान में

Bareillylive : रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा आयोजित 40वाँ विराट दशहरा मेला आज से बरेली क्लब मेला ग्राउंड में शुरू हो रहा है। मेले का उद्घाटन शाम 7:30 बजे मुख्य अतिथि अजय कुमार साहनी, आई.पी.एस., पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र द्वारा किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, आई.ए.एस. करेंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक, बरेली दक्षिण श्रीमती अशिका वर्मा, आई.पी.एस. विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

मेले के पहले दिन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें जूनियर वर्ग में 2 से 7 वर्ष तथा सीनियर वर्ग में 8 से 15 वर्ष के बच्चे भाग लेंगे। इसके अलावा डांस बरेली द्वारा सोलो डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। क्लब अध्यक्षw रोहित जिंदल ने बताया कि आज मुंबई की गायिका प्रेरणा रावत तथा ए.वी. डांस ग्रुप अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

मेले में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, मनोरंजक कार्यक्रमों और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से शहरवासियों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्टॉल भी पर्यटकों और शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे। मेला डायरेक्टर अंकुर बंसल ने बताया कि मेले में राजस्थानी, चाइनीज, साउथ इंडियन और उत्तर भारतीय व्यंजनों के साथ आइसक्रीम एवं कोल्ड ड्रिंक के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। यहां आने वाले लोग विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

सह मेला डायरेक्टर अनुराग गोयल ने बताया कि इस वर्ष आकाशीय आतिशबाजी का विशेष मुकाबला मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा। आतिशबाजी के दौरान बाबा नीम करौली के दर्शन की विशेष व्यवस्था भी दर्शकों को आकर्षित करेगी। वहीं सह मेला डायरेक्टर नयन अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष किड्स जोन तैयार किया गया है, जिसमें नए इलेक्ट्रॉनिक झूले लगाए गए हैं।रोटरी क्लब बरेली साउथ की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार के साथ मेले में पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनोरंजन और विभिन्न आकर्षक आयोजनों का आनंद लें।

क्लब का कहना है कि इस वर्ष का मेला पारंपरिक आयोजनों और आधुनिक मनोरंजन का संगम होगा, जो बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सभी के लिए यादगार अनुभव प्रदान करेगा।मेले के आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहरवासियों की भारी उपस्थिति और उत्साह के मद्देनजर यह मेला बरेली के प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में से एक बनने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!