bareillylive@bareillynews:बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बालक के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हरुनगला पुल के पास से पकड़ा। मामले में पीड़ित बच्चे को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की रात करीब 1:50 बजे कुसुमनगर निवासी महिला ने थाना बारादरी में तहरीर देकर बताया कि उसके छह वर्षीय पुत्र को हिमांशु पुत्र जीतू सिंह बहला-फुसलाकर अपने घर के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने बच्चे को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बारादरी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिमांशु मूल रूप से ग्राम पढ़रा, थाना भोजीपुरा का रहने वाला है और वर्तमान में कुसुमनगर क्षेत्र में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद फरार होने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे हरुनगला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक नितिन राणा और कांस्टेबल राजू शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में पीड़ित बच्चे की चिकित्सकीय जांच समेत अन्य आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।






Leave a Reply