bareillylive@bareillynews:बरेली। जनपद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 7 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार जिले में संचालित यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों के साथ ही परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 7 सितंबर को शिक्षण कार्य बंद रहेगा।
लगातार बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।






Leave a Reply