The Voice of Bareilly since 2010

गणतंत्र दिवस पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव: 25 से 27 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन

Bareillylive : ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर 25, 26 और 27 जनवरी को ‘कल्चरल कार्निवाल-2026’ का भव्य आयोजन संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में होगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि तीन दिवसीय समारोह में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां आमजन के लिए रखी जाएंगी। प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

कार्यक्रम संयोजक अंकुर सक्सेना ने शेड्यूल बताया कि 25 जनवरी को शाम 5 बजे काव्य प्रतियोगिता होगी। 26 जनवरी को सुबह 11 बजे शहर के शौकिया कलाकारों की नृत्य-गायन प्रतियोगिता आयोजित होगी। शाम को सहारनपुर, शाहजहांपुर और मुंबई की तीन नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। 27 जनवरी को दोपहर 3 बजे सांस्कृतिक रंगयात्रा शहर में निकलेगी। उसके बाद विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम को देहरादून व दिल्ली के चार नाटकों का मंचन होगा। पुरस्कार वितरण भी इसी दिन संध्याकाल में होगा।

मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने बताया कि 27 जनवरी दोपहर में डॉ. श्रीजा चंदेल का भरतनाट्यम विशेष आकर्षण होगा। हिमाचल टाइम्स की सीईओ, समाजसेवी व अभिनेत्री इंद्राणी पांधी विशेष अतिथि होंगी। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज ने कहा, “हमारी संस्था स्वर्गीय श्री जे.सी. पालीवाल जी के दिशानिर्देश में 1956 से राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक आयोजन करती आ रही है।” महासचिव सुनील धवन बोले, “इस बार आयोजन भव्य और दिव्य होगा।” यह कार्निवाल बरेली की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाई देगा।

इस अवसर पर अमित कक्कड़, प्रदीप मिश्रा, नीलम वर्मा, हरजीत कौर, रवि प्रकाश सक्सेना, प्रमोद उपाध्याय, नाहिद बेग, मेराज, दिलशाद, राजीव लोचन, सुबोध शुक्ला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!