The Voice of Bareilly since 2010

राष्ट्रपिता और लाल बहादुर को श्रद्धांजलि, सपा में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, कई शामिल

bareillylive@राष्ट्रपिता और लाल बहादुर को श्रद्धांजलि

BareillyLive: समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जबकि महासचिव पंडित दीपक शर्मा के प्रयासों से 124 शहर विधानसभा क्षेत्र के बाक़रगंज के दर्जनों युवाओं ने अकरम गाज़ी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष, विचारों और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला।

शमीम खान सुल्तानी ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश को आज़ादी की लड़ाई में एकजुट किया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि दोनों के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि गांधी जी ने अंतिम व्यक्ति के हित को केंद्र में रखकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाया, जबकि शास्त्री जी ने सादगी और देशभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को सामाजिक एकता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा के लिए कार्य करना चाहिए।

बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा की ताकत से न केवल अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ, बल्कि छुआछूत, भेदभाव और अन्याय के खिलाफ भी आवाज़ उठाई। उनका सपना ऐसे भारत का था जहाँ अंतिम पंक्ति का व्यक्ति भी सम्मान के साथ जी सके।

संचालन करते हुए पंडित दीपक शर्मा ने कहा कि दोनों नेताओं का जीवन त्याग, सादगी, सत्य और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। उनके विचारों को व्यवहार में उतारना ही वास्तविक सम्मान होगा।
इस अवसर पर अकरम गाज़ी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं से शपथ दिलाई गई कि वे सत्य का साथ देंगे, अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे, भाईचारा बनाए रखेंगे और अखिलेश यादव के नेतृत्व में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, अशोक यादव, नूतन शर्मा, अनुज गंगवार, सिंपल कन्नौजिया, पन्ना लाल साहू, जितेंद्र मुंडे, मोहित सक्सेना, हरिओम प्रजापति, मो. आरिफ कुरैशी, राम सेवक प्रजापति, दीपक यादव, स्मिता यादव, रमीज़ हाशमी, चंद्र सेन पाल, दीपक वाल्मीकि, रेहान अंसारी, महेन्द्र विक्रम, एड. हुरिया रहमान, शशि चंद्रा, ममता सागर, ओमपाल प्रजापति, रजत सागर, अमित गिहार तथा अकरम गाज़ी उपस्थित रहे। पार्टी ग्रहण करने वालों में राजेश सारस्वत, भगवान कृष्ण सक्सेना, राम कृष्ण सक्सेना, यासीन, सलीम, मो. रज़ा, मोनिस, फैज़ान खाँ, फरहत गाज़ी, परवेज, इसरार माजिद, फाजिल, सैफ रजा और शादाब खान प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!