bareillylive@bareillynews:भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 125 कैंट विधानसभा के पूर्वी मंडल द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर नागरिकों का उत्साहवर्धन करने का अवसर प्राप्त हुआ। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत यह तिरंगा यात्रा सेटेलाइट होटल, निकट सेटेलाइट बस स्टैंड से प्रारंभ होकर बालाजाति चौराहा होते हुए कटरा चांद खां स्थित मौर्य मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा नारी शक्ति और मातृ शक्ति का अभिनंदन एवं सम्मान किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान उपस्थित नागरिकों से आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने परिवार के साथ अपने घर पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने की अपील की।
इस भव्य और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष जी तथा समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आइए, स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराएं और देश की एकता, अखंडता एवं गौरव का संकल्प लें।
जय हिन्द! जय भारत!






Leave a Reply