The Voice of Bareilly since 2010

दहेज हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

bareillylive@bareillynews:आंवला (बरेली)। थाना आंवला पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तारी 6 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक आंवला के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी राना सिंह ने थाना आंवला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 22 वर्षीय बहन नवली की शादी आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी आकाश से हुई थी। विवाह के बाद आकाश और उसके परिजन दहेज में पांच लाख रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन की मांग करने लगे।

शिकायत में आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर नवली को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

तहरीर के आधार पर थाना आंवला पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!