भूमि आवंटन घोटाले में दो अधिकारी और लेखपाल निलंबित, तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

लखनऊ। मेरठ के बिसौला में हुए भूमि आवंटन घोटाले में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने दो अधिकारियों और लेखपाल को निलंबित कर दिया है। तीनों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें बंदोबस्त अधिकारी राकेश कुमार, चकबंदी अधिकारी प्रभाकर और चंकबंदी लेखपाल संजीव चौहान शामिल हैं।

error: Content is protected !!