UP Board : 15 से 29 दिसंबर तक होंगे प्रैक्टिकल Exam

up boardबरेली। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगी। डीआईओएस डा. अचल कुमार मिश्रा ने सभी इंटर कालेजों को यह निर्देश जारी किया है।

प्रैक्टिकल के नाम पर नहीं हो वसूली

उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल के नाम पर किसी भी तरह की वसूली नहीं होनी चाहिए। अगर किसी स्कूल की शिकायत आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि इंटरमीडिएट में निर्धारित पूर्णांक में से 50 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षक और 50 फीसदी अंक बाह्य परीक्षक देंगे।

हाईस्कूल की परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह स्कूल स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कराई जाएंगी। हाईस्कूल की नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा, इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.inपर ऑनलाइन अपलोड किया जाएंगे। इसके लिए 15 दिसंबर से वेबसाइट एक्टिव हो जाएगी।

error: Content is protected !!