‘आपका फैसला’ : चुनाव परिणाम पर उपजा में कार्यक्रम 23 मई को, ‘बरेली लाइव’ करेगा Live

23 मई को loksabha election result 2019

बरेली। लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी। मतगणना के रुझानों के साथ बरेली के प्रबुद्ध वर्ग से चर्चा के लिए उपजा प्रेस क्लब ‘‘आपका फैसला’’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम उपजा के नावल्टी चौराहा स्थित सभागार में सुबह 10 बजे शुरू होगा। यह जानकारी उपजा बरेली के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना ने दी।

डॉ. पवन ने बताया कि जनता के फैसले पर जनता से चर्चा के दौरान एक बड़ी स्क्रीन पर मतगणना के अपडेट्स देते रहेंगे। साथ ही ‘बरेली लाइव’ (www.BareillyLive.in) द्वारा आयोजन का लाइव प्रसारण बरेलियन्स तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें बरेली के प्रमुख व्यवसायी, उद्यमी, पत्रकार, समाजसेवी और राजनीतिक हस्तियां भाग लेंगी। जनता को डिजिटल मींडया पर सीधे प्रसारण उनके विचार जानने का अवसर मिलेगा।

error: Content is protected !!