The Voice of Bareilly since 2010

देवरनियां कोतवाली के शिव मंदिर में गूंजे वेद मंत्र, जन्माष्टमी मेले की तैयारियां तेज

देवरनियां कोतवाली के शिव मंदिर में गूंजे वेद मंत्र

bareillylive@bareillynews:देवरनियां। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले को लेकर कोतवाली देवरनियां परिसर स्थित शिव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को मंदिर परिसर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड पाठ का शुभारंभ कराया गया। पुरोहित खेमानंद मिश्रा ने धार्मिक विधि-विधान के साथ अखंड पाठ शुरू कराया।

अखंड पाठ के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। शुक्रवार को अखंड पाठ के समापन के बाद विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

दो दिवसीय मेले में होगा श्रीकृष्ण लीला का मंचन

मेला आयोजक भगत सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन नाटककारों की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

मेले का समापन शनिवार, 5 सितंबर को होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा

पूजन कार्यक्रम में यजमान के रूप में कोतवाली देवरनियां के कांस्टेबल बिट्टू सिंह, तोताराम, मेम्बर शेर सिंह समेत दर्जनों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में आस्था के साथ सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!