May 3, 2024

The Voice of Bareilly

मातृशक्ति का आशीर्वाद नरेन्द्र मोदी के साथ, तीसरी बार बनेंगे पीएम : गीता शाक्य

#बदायूँ, @BareillyLive, #मातृशक्ति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, PM Modi,

बदायूँ @BareillyLive. मातृशक्ति ही सबसे बड़़ी शक्ति है। यह शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। जिसे मातृशक्ति का आशीर्वाद मिल जाए, उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती। यह बात यहां भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने बदायूँ क्लब में आयोजित बदायूं लोकसभा का महिला सम्मेलन में शुक्रवार को कही।

प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा तथा राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि आज के दौर में मातृशक्ति ही सबसे बड़़ी शक्ति है। यह शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। वही एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने महिलाओं को आरक्षण देकर उनका सम्मान किया है। जिसे मातृशक्ति का आशीर्वाद मिल जाए, उसे कोई ताकत नहीं हरा सकती। ऐसे में यह भ्रष्ट गठबंधन तो मोदी के नाम की आंधी के आगे तिनकों की तरह उड़ जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा भी था, जब महिलाओं का कभी दहेज को लेकर उत्पीड़न होता था तो कभी तीन तलाक जैसी कुप्रथा के जरिये लेकिन प्रधानमंत्री ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को कानूनन बंद कराकर मुस्लिम महिलाओं को सुकून दिया है। वहीं दहेज प्रथा समेत महिला उत्पीड़न के मामलों में सख्त कानून का कड़ाई से पालन कराकर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया है। इसीलिए नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन होने जा रहे हैं।

सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी जी की सरकार में महिलाएं देश के भीतर सुरक्षित हैं तो देश की सीमा पर भी अब महिलाएं न केवल दुश्मनों से मोर्चा ले रही हैं, बल्कि उनकी किसी भी हरकत पर उन्हें मुंहतोड़ जबाव भी देती हैं। ऐसा शासन न पहले कभी देश में आया था और न ही आएगा। ऐसे शासन को बरकरार रखने के लिए दुर्विजय शाक्य को भारी मतों से विजयी बनाते हुए प्रधानमंत्री के हाथों के मजबूत करना हर महिला का कर्तव्य है।

लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि पूर्व की सरकारों में महिलाएं शाम को छह बजे के बाद घर से निकलने से डरती थीं। क्योंकि उन्हें पता था कि सड़कों पर अब केवल अपराधी ही घूमते मिलेंगे लेकिन वर्तमान सरकार में किसी की बहू बेटी आधी रात को भी सड़क से गुजर जाए तो अपराधियों की मजाल नहीं जो उनकी ओर नजर उठाकर देख भी ले।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मौजूदा मोदी व योगी सरकार में महिलाओं के लिए सुरक्षा देना प्राथमिकता है। पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने भी विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर चेयरपर्सन अनुपम पाठक, चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर, संध्या जोशी, रानी सिंह पुंडीर, रजनी मिश्रा, करुणा सोलंकी, रेनू सिंह, विमलेश गुप्ता, उमा सिंह गौर, सलोनी पाठक, जय साहू, ममता वर्मा, रीना राघव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।