पिकप ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला की मौत- Bareilly News

road accident

भमोरा (बरेली)। ऑटो से बरेली जा रहे परिवार की महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। उसका सबसे छोटा बच्चा 7 महीने का है। उसके ऑटो में सामने से आ रही पिकप गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

ग्राम हर्रामपुर निवासी सीमा पत्नी तुलाराम उम्र 35 वर्ष टैम्पो बुक कर बरेली रिश्तेदारी में पति व दो बच्चों के साथ जा रही थी। तखतपुर मोड़ पर सामने से आ रही पिकप ने टैम्पो में टक्कर मार दी। इससे सीमा पिकप के पहिया के नीचे आकर गम्भीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर दोनों वाहनो को कब्जे में ले लिया। वहां इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई। सीमा के चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे छोटा बच्चा 7 माह का है।

error: Content is protected !!