पर्यावरण दिवस : Iffco आंवला ने लगाये नीम के 50 पौधे

Iffco-आंवला

BareillyLive. आंवला। इफको आंवला इकाई के पॉल पोथन नगर स्थित ग्रैजुएट इंजीनियर (जी.टी) हास्टल परिसर में नीम के करीब पचास पौधे लगाये गये। कार्यकारी निदेशक आईसी झा ने सर्वप्रथम नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा संकल्प है। इफको आंवला इकाई द्वारा चलाये जा रहा पौधा रोपण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबन्धक राकेश पुरी, महाप्रबन्धक अतुल गर्ग, एन पी राव, वेंकट एस के, दिवाकर मिश्र, मुकेश कुलश्रेष्ठ, ए के शुक्ला सहित इफको ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश रावत, महामंत्री राम सिंह, इफको एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष सुदामा यादव, महामंत्री जीतेन्द्र कुमार ने नीम का एक-एक पौधा लगाया। कार्यकम का आयोजन पर्यावरण विभाग से श्याम चन्द्र पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव ने किया।

error: Content is protected !!